जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन की ड्रॉपिंग लाइन में जाने वाले दोपहिया वाहन सवार यात्रियों के परिजन से गेट पर गलत टाइम की पर्ची बनाकर जबरन शुल्क वसूला जाता है। रविवार सुबह गलत टाइम की पर्ची के कारण हंगामा हो गया। पर्ची में गलत टाइम दर्ज करने का आरोप लगाने पर एक परिवार को पार्किंगकर्मियों की गुंडागर्दी का शिकार होना पड़ा। पार्किंग कर्मचारी स्कूटी को जब्त करने की धमकी देने लगे। हंगामे से बचने के लिए परिवार ने शुल्क में 95 रुपये देकर अपनी जान छुड़ाई क्योंकि, हंगामा के दौरान सुरक्षा जवान भी आसपास नहीं थे। बताया जाता है कि बारीडीह स्थित एक स्कूल की फुटबॉल टीम के बच्चे टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस से गिरीडीह (मधुपुर रेलवे स्टेशन तक) जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्टेशन गेट पर ऑटो-ई रिक्शा के खिलाफ आरपीएफ का अभियान इ...