Jamshedpur News: स्टील एक्सप्रेस के कोच में फैला धुआं, यात्रियों में अफरातफरी
जमशेदपुर, नवम्बर 21 -- Jamshedpur News: हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस में शुक्रवार रात चेयरकार कोच में सेंसर अलार्म बजने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई, क्योंकि धुआं फैलने पर ही अलार्म बजता है। घटना घाटशिला स्टेशन के बाद की है। इससे ट्रेन कुछ देर खड़ी हो गई। यात्रियों को समझाने के बाद रेलकर्मियों द्वारा तत्परता से जांच करने पर कोच में कहीं खराबी की पुष्टि नहीं हुई। इससे यात्रियों और ट्रेन ड्यूटी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। सेंसर अलार्म बजने से किसी यात्री द्वारा कोच या गेट के पास धूम्रपान करने की आशंका जताई गई। इधर, कोच में सेंसर अलार्म बजने की सूचना टाटानगर स्टेशन पर आई थी। जांच के कारण स्टील एक्सप्रेस करीब 45 मिनट लेट से टाटानगर आई। इसके बाद टाटानगर में एक बार फिर कोच की जांच हुई। ट्रेन के हर कोच में सेंसर अलार्म लगा है, जो धुआं एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.