Jamshedpur News: स्कूल में आरटीई के तहत नामांकित छात्रा का एडमिट कार्ड रोका, अभिभावक संघ ने की उपायुक्त से शिकायत
जमशेदपुर, जुलाई 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल बालिचेला प्रबंधन पर शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगा है। जमशेदपुर अभिभावक संघ ने इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि आरटीई अधिनियम के तहत स्कूल में नामांकित छात्रा चांदनी कुमारी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर नौवीं कक्षा में प्रवेश किया है। अब स्कूल प्रबंधन द्वारा उस पर लगातार पूरी फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। फीस न दे पाने के कारण स्कूल प्रशासन ने मंगलवार, 7 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए छात्रा का एडमिट कार्ड भी रोक दिया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.