Jamshedpur News: स्कूलों में मनाई गई जन्माष्टमी, नन्हे बच्चों ने दी प्रस्तुति
जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम और भक्तिभाव से मनाई गई। इस पावन अवसर पर शहर के अलग-अलग स्कूलों में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप तथा उनकी लीलाओं को जीवंत कर दिया। कार्यक्रमों के दौरान बच्चों ने गोवर्धन लीला और सुदामा-कृष्ण की मित्रता पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रबंधकों ने दीप प्रज्वलित कर पर्व की शुरुआत की और बच्चों को भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Latehar News: आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल सहित विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.