जमशेदपुर, अगस्त 4 -- Jamshedpur News: बिरसानगर थाना अंतर्गत नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के बाहर छात्रों में मारपीट हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और दो लोगों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक चापड़ और चाकू बरामद किया गया। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाना ले गई जहां सभी से पूछताछ कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को सातवीं और आठवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झड़प हुई थी। इसी बात को लेकर आज सातवीं कक्षा के छात्र ने बाहरी लोगों को बुला लिया। स्कूल की छुट्टी होते ही छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान पीड़ित ने स्कूल में घुसकर अपनी जान बचाई। इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुल...