Jamshedpur News: सौ से अधिक कैमरे की निगरानी में रहेंगे एमजीएम के छात्र
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एक सौ से अधिक कैमरे हर चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। इसमें छात्र से लेकर कर्मचारी और आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रहेगी। कॉलेज में पहले से सीसीटीवी लगे थे, लेकिन दो जूनियर डॉक्टरों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। कॉलेज से लेकर छात्रावास तक हर उन जगहों पर सीसीटीवी लगाया जा रहा है, जहां पहले से सीसीटीवी नहीं लगा है। जहां कुछ खराबी है, उसे भी ठीक किया जा रहा है। पार्किंग में कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुराने छात्रावास में बाहर और अंदर के कोरिडोर में भी ये कैमरे लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- डिमना लेक जाने से पहले पीजी छात्रावास गए थे जूनियर डॉक्टर सूत्रों ने बताया कि आगे किसी भी घटना से बचाव या सावधानी के लिए सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में जो कैमरे लगे हैं, वे अलग हैं।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.