जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोने की चेन बचाने के लिए अपराधियों से भिड़कर जख्मी महिला रेल कर्मचारी एवं भवानी को टाटानगर रेलवे अस्पताल ने जांच के बाद भर्ती कर लिया। बताया जाता है कि महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई है जबकि अपराधियों ने बचाव में उनके सिर का बाल नोच लिया था। मालूम हो कि, 19 जुलाई की शाम ड्यूटी से ट्रैफिक कॉलोनी स्थित क्वार्टर पहुंची महिला रेल कर्मचारी एम शिवानी पर पूर्व से खड़े दो अपराधियों ने गले से चेन खींचने एवं अन्य हरकत के लिए हमला कर दिया था। हालांकि महिला रेल कर्मचारी ने अपराधियों से भिड़कर चेन बचा लिया और शोर मचाकर अन्य लोगों की मदद से एक अपराधी भी मौके से पकड़ लिया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महिला रेलकर्मी से लूट के प्रयास में एक गिरफ्तार, भेजा जेल महिला रेल कर्मचारी के ...