जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील की चीफ एथिक्स काउंसलर सोनी सिन्हा का जेमीपोल में तबादला किया गया है। उन्हें तीन साल के लिए जेमीपोल भेजा गया है। कंपनी की वर्तमान एमडी स्वास्तिका बासु के सेवानिवृत्त होने के बाद सोनी सिन्हा को इस पद की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। वह वाइस प्रेसिडेंट (ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट एवं बिजनेस एक्सीलेंस) को रिपोर्ट करेंगी और जमशेदपुर से कामकाज देखेंगी। उनकी जगह चीफ टीक्यूएम एवं सीक्यूए वृप्ति श्रीवास्तव को चीफ एथिक्स काउंसलर नियुक्त किया गया है। वह सीधे टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन को रिपोर्ट करेंगी। तबादले का आदेश टीवी नरेंद्रन ने जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...