Jamshedpur News: सोना देवी विश्वविद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- Jamshedpur News: सोना देवी विश्वविद्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से 'नशामुक्त युवा, सशक्त भारत' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को मादक पदार्थों और डिजिटल लत से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने को कहा। कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने स्वस्थ युवाओं को देश की असली शक्ति बताया। वक्ताओं ने राजयोग मेडिटेशन, मानसिक स्वास्थ्य और समय के सदुपयोग पर भी जोर दिया। अंत में सभी ने जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.