जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोनारी चित्रगुप्त भवन में मंगलवार को सोनारी चित्रगुप्त समिति की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण पास किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पिछली पुरानी कमेटी ही सभी दायित्वों का निर्वहन करेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, चित्रगुप्त पूजा के लिए 10 नवंबर को मूर्ति स्थापना की जाएगी। मुख्य पूजा 11 नवंबर को होगी तथा 12 नवंबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। समिति ने सभी परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे पूजा और विसर्जन जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सोनारी चित्रगुप्त समिति की बैठक संपन्न, इस वर्ष 11 नवंबर को मनेगी चित्रगुप्त...