जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोनारी के एयरपोर्ट ए रोड पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाश दुर्घटना का शिकार हो गए। भागने के दौरान उनकी पल्सर बाइक चारपहिया वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक मौके पर छोड़कर पैदल फरार हो गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, महिला एटीएम से रुपये निकालकर घर लौट रही थी। इस दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछे से आकर झपट्टा मारते हुए उनके गले से सोने की चेन छीन ली। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एसएसपी ऑफिस से 100 मीटर की दूरी पर महिला से सोने की चेन झपट भागे बदमाश घटना के बाद दोनों तेज गति से भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही दूरी पर भागने के दौरान बदमाशों की...