जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोनारी निवासी गोलगप्पा विक्रेता बजरंग प्रसाद ने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर सोनारी थाना प्रभारी, एक एसआई, शांति समिति के एक सदस्य और एक अन्य पुलिसकर्मी पर सूदखोरी, मारपीट, धमकी, जबरन हस्ताक्षर कराने और दुकान बंद कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत की जानकारी शिकायत के अनुसार, आर्थिक तंगी के दौरान बजरंग प्रसाद ने शांति समिति के सदस्य अभिषेक सिंह उर्फ मनीष सिंह से तीन किस्त में कुल 1.70 लाख रुपये उधार लिए। 10 प्रतिशत ब्याज पर एग्रीमेंट कराया गया और सुरक्षा के नाम पर उनसे दो हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक भी ले लिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, अबतक करीब दो लाख नकद और ऑनलाइन दे चुका है। इसके बावजूद अतिरिक्त रकम की मांग की जा रही है।

पुलिस...