Jamshedpur News: सोनारी के मौनी बाबा मंदिर परिसर में पुआल में लगी आग, अफरातफरी
जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: सोनारी स्थित मौनी बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को पुआल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठते ही परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। सोनारी थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में गौशाला संचालित है, जहां करीब पांच गायें रखी गई हैं। गायों के चारे के लिए वहां बड़ी मात्रा में पुआल जमा था। इसी पुआल में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी पुआल पर गिरने से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गायों को सुरक्षित स्थान पर हटा लिया, जिससे किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.