Jamshedpur News: सोनारी आर्मी कैंप में जवानों की कलाई पर सजीं राखियां, भावनाओं से सराबोर हुआ परिसर
जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: देश की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से रक्षाबंधन का पर्व सोनारी स्थित आर्मी कैंप में हर्षोल्लास के वातावरण में गुरुवार को मनाया गया। संस्था की संस्थापक सह-सचिव मीरा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने वीर जवानों की कलाई पर प्रेम, सम्मान और भाईचारे की राखी बांधी। इस अवसर पर सैनिक भाइयों को मिठाई एवं फल खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।संस्था की जिलाध्यक्ष अनु चौबे ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि देश की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का भी अवसर है। यह भी पढ़ें- एसजे डीएवी स्कूल में सीआरपीएफ जवानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.