जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ने 'एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27' के गर्ल्स डे स्कूल श्रेणी में पूरे भारत में 9वां, झारखंड में पहला और जमशेदपुर में भी पहला स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा है। यह उपलब्धि स्कूल के उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संस्थापिका वेनरेबल मदर वेरोनिका के महिला सशक्तिकरण के सपनों को साकार करते हुए यह विद्यालय अकादमिक के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों, खेल और सामुदायिक सेवा में लगातार अग्रणी रहा है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से मिली इस सफलता पर पूरे स्कूल परिसर में हर्ष का माहौल है। विद्यालय ने भविष्य में भी बालिकाओं को आत्मविश्वासी और जिम्मेदार...