जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व जोन ट्रेन परिचालन में सुरक्षा व बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए क्रॉसिंग गेट को इंटरलॉकिंग से अपग्रेड करने में जुटा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 22 क्रॉसिंग में इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया गया। अप्रैल से अक्तूबर तक चार मंडल में काम हो गया है। इनमें खड़गपुर मंडल 18, चक्रधरपुर मंडल 3 और आद्रा मंडल का एक क्रॉसिंग शामिल है। बताया जाता है कि सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए क्रॉसिंग गेट की इंटरलॉकिंग उत्कृष्ट उपाय है, जो गेट संचालन को रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम के साथ जोड़ता है। इससे ट्रेन को पार कराने में सहूलियत होती है। मानवीय गलती की खतरा कम होता है। रेलवे जोन के अनुसार, नियमित और व्यवस्थित परिचालन के लिए ढांचे को अपग्रेड कर आधुनिक सिग्नन सिस्टम व सुरक्षा में अन्य उपकरण गेट, लाइन एवं आरआरआई में लगाए...