Jamshedpur News: सुनसुनिया गेट पर वाहन हटाने को लेकर विवाद, युवक को चाकू मारा
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में शुभम कुमार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बर्मामाइंस पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि सुनसुनिया गेट के पास सड़क पर एक बड़ा वाहन खड़ा था। शुभम ने वाहन हटाने को कहा। इसी बात को लेकर वाहन चालक या उससे जुड़े व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और आरोप है कि सामने वाले व्यक्ति ने चाकू निकालकर शुभम पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Nawada News: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई पर चाकू से हमला चाकू लगने से शुभम घायल होकर गिर गए। घटना के बाद उन्होंने किसी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.