जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिले में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआआर)-2026 की प्रक्रिया के तहत दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने तथा उनके निष्पादन की कार्रवाई जारी है। मतदाताओं को अपने मतदाता विवरण से संबंधित दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराने में सुविधा हो, इसके लिए जिले में विभिन्न निर्धारित स्थलों पर 56 अधिकारियों के माध्यम से सुनवाई की व्यवस्था की गई है।

सुनवाई स्थलों का निरीक्षण इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने शनिवार को समाहरणालय परिसर, धालभूम अनुमंडल कार्यालय, आईटीडीए कार्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय एवं वाणिज्य कर कार्यालय में बनाए गए दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली...