जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सुंदरनगर ब्रह्मर्षि कमेटी को रद्द कर पूर्व की तरह जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि समाज में विलय करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति की अध्यक्ष नूतन राय ने जमशेदपुर केंद्रीय महिला कमेटी को पत्र लिखकर सुंदरनगर ब्रह्मर्षि कमेटी को रद्द करने का आग्रह किया है। पत्र में नूतन राय ने कहा है कि पूर्व में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, सुंदरनगर और तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट तक ब्रह्मर्षि समाज की एक संयुक्त कमेटी थी। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने निजी हितों के चलते समाज में विभाजन का प्रयास किया, जिसके बाद सुंदरनगर में अलग कमेटी का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि इससे समाज की एकजुटता प्रभावित हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...