Jamshedpur News: सीनियर सिटीजन पहचान पत्र जारी करने से प्रशासन का इनकार, संगठनों में निराशा
जमशेदपुर, नवम्बर 1 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन पहचान पत्र जारी करने की मांग पर जिला प्रशासन ने फिलहाल असमर्थता जताई है। उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में कोई सर्कुलर या अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसलिए अभी जिले में आधिकारिक पहचान पत्र बनाना संभव नहीं है। शुक्रवार को बुजुर्गों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था जीवन ज्योति के प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष आरबी सहाय और रवि शंकर के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बुजुर्गों के पहचान पत्र बनाने की मांग रखी। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार का सर्कुलर या अधिसूचना मिलने के बाद ही इस दिशा में कार्रवाई की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.