जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत राज्य के सरकारी विद्यालयों, विशेष रूप से सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और आदर्श विद्यालयों की दशा सुधारने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए संविदा के आधार पर विशेष विशेषज्ञों (स्पेशलिस्ट) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत विभिन्न पदों पर योग्य पेशेवरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पूरी पहल का मुख्य उद्देश्य राज्यभर के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक-युक्त बनाना है। इसके लिए संविदा आधारित स्पेशलिस्ट का चयन किया जाना है, जिसमें प्रोग्राम स्पेशलिस्ट (कंसल्टेंट- डिजिटल एजुकेशन) और प्रोग्राम स्पेशलिस...