जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- Jamshedpur News: झारखंड में आदिवासियों और मूलवासियों के पारंपरिक भूमि अधिकारों की रक्षा का आधार माने जाने वाले सीएनटी (छोटानागपुर काश्तकारी) अधिनियम की 118वीं वर्षगांठ पर बालीगुमा में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डिमना के माझी बाबा दीपक मुर्मू की अध्यक्षता और डेमका सोय के संचालन में हुई इस बैठक में भूमि संरक्षण से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों और प्रभावी क्रियान्वयन पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कुमार चंद्र मार्डी ने कहा कि यह कानून हमारे पूर्वजों के संघर्ष और ऐतिहासिक आंदोलनों का परिणाम है, जो जल-जंगल-जमीन और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा का प्रमुख कानूनी कवच है। मदन मोहन सोरेन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कागजों पर मजबूत दिखने वाला यह अधिनियम जमीनी स्तर पर कमजोर हो रहा है, जिससे अव...