जमशेदपुर, अगस्त 10 -- Jamshedpur News: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास रविवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना युवक और युवती घायल हो गए। इस दौरान मौके से गुजर रही पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन ने दोनों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल बिरसानगर निवासी केल्विन लकड़ा का इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवती ओड़िसा की रहने वाली थी और शहर में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। युवती और केल्विन देर रात घूमने निकले थे। सीएच एरिया के पास देर रात एक बजे बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...