जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- Jamshedpur News: जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों के देर से पहुंचने और अनुपस्थित रहने के मामलों में कोई सुधार नहीं हो रहा है। डॉक्टर अपने स्वास्थ्य केंद्रों से लगातार गायब मिल रहे हैं। पिछले दिनों भी पड़ताल के दौरान कई डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्रों से गायब मिले थे। इस पर सिविल सर्जन ने कुछ डॉक्टरों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद कुछ दिनों तक स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन एक बार फिर लापरवाही बरती जा रही है। बुधवार को फिर से तीन स्वास्थ्य केंद्रों से डॉक्टर गायब मिले, जबकि दो केंद्रों में ताला लगा था। मामले को सिविल सर्जन ने Serious लिया है। उन्होंने कहा कि सीएचसी-पीएचसी में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। कई जगहों से लगातार शिकायतें म...