Jamshedpur News: सिदगोड़ा शराब दुकान चोरी मामले में दो पूर्व कर्मचारी हिरासत में
जमशेदपुर, अगस्त 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जाहेरटोला स्थित दुकान नंबर-2 में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो पूर्व कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में दोनों की भूमिका हो सकती है। फिलहाल दोनों से पूछताछ कर चोरी की घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों के नाम का खुलासा नहीं किया है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की योजना कैसे बनाई गई और घटना में उनके अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
चोरी की घटना गौरतलब है कि शनिवार देर रात चोरों ने जाहेरटोला स्थित शराब दुकान नंबर-2 को निशाना बनाया था। चोर दुकान से करीब 60 हजार रुपये नकद, शराब की कई पेटियां और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर ले गए थे। चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.