जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- ब्लेस जमशेदपुर प्रार्थना सभा की तैयारियां पूरी Jamshedpur News: जमशेदपुर।पास्टर एवं लीडर्स फेलोशिप टीम के सौजन्य से 7 और 8 नवंबर को सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हॉल में प्रार्थना सभा 'ब्लेस जमशेदपुर' का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय आत्मिक जागृति और आशीर्वाद सभा को लेकर मसीही समाज में उत्साह देखा जा रहा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को टाउन हॉल प्रांगण में आयोजन समिति की एक बैठक हुई।इसमें बताया गया कि सभा शनिवार शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक होगी, जबकि रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष रविवारीय आराधना का आयोजन होगा। विशेष सभा में वचनों की वर्षा करने के लिए मुंबई से मुख्य वक्ता पास्टर नोएल लेविस और उनकी पत्नी पास्टर मैकलीन लेविस जमशेदपुर पहुंच चुके हैं। आराधना और स्तुति का नेतृत्व करने के लिए ...