जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा के बागुनहातू निवासी आकाश साहू (28) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की है। घटना के बाद परिजन आकाश को फंदे से उतारकर टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। आकाश डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसको लेकर वह शुक्रवार देर शाम घर में फंदे से लटक गया। जब तक घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचते, तबतक उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...