Jamshedpur News: सिंधी समाज का चालीहा महोत्सव शुरू, झूलेलाल की होगी पूजा
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: रिफ्यूजी कॉलोनी गोलमुरी में सिंधी समाज का सबसे बड़ा पर्व झूले लाल चालीहा महोत्सव 16 जुलाई से शुरू हो गया। कलश पूजन के साथ इसकी शुरुआत हुई। विधि-विधान के साथ कलश स्थापना व प्रभु झूलेलाल की 40 दिनों तक जलने वाली अखंड ज्योति को प्रज्वलित किया गया। महोत्सव में समाज द्वारा आस मटकी की स्थापना की गई। इसमें प्रतिदिन 40 दिन तक सुबह 7 से 8 बजे तक व शाम 6 से 8 बजे तक भगवान झूलेलाल की आराधना, भजन संध्या व आरती की जाएगी। दीप प्रज्वलन के बाद समाज के लोगों द्वारा आटे से बनाए गए बाराना को सिंदूर रंग लगाकर पूजा की गई। इसके बाद नदी में विसर्जित किया गया। यहां नदी में मछलियों को खाना खिलाया गया। यह महोत्सव 40 दिन तक चलता है। 16 जुलाई से शुरू होने वाला यह सिंधी महोत्सव 24 अगस्त को समाप्त होगा। सिंधी समुदाय के सबसे बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.