जमशेदपुर, नवम्बर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल के कार्मिक एवं लेखा विभाग ने 23,570 रेलकर्मियों के बैंक खाता में महंगाई भत्ता का एरियर राशि गुरुवार को भेज दिया। इससे 12 करोड़ 70 लाख भुगतान हुआ है। मेंस कांग्रेस के नेता शशि रंजन मिश्रा ने बताया कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे लगातार बोर्ड में यह मुद्दा उठा रहा था। जो मंजूर हो गई और कर्मचारियों के खाते में बकाया राशि भी आ गई है। उन्होंने बताया कि दिवाली से पूर्व चार माह (जुलाई, अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर के बढ़े हुए महँगाई भत्ते का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए सिस्टम में सुधार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...