जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन की ओर से प्रयाग कक्ष में मासिक 'काव्य कलश' सह साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना एवं श्रीकांत वर्मा की जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका ने की, जबकि संचालन नीता सागर चौधरी ने किया। दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रीना सिन्हा सलोनी, सुरेश चंद्र झा और अशोक पाठक स्नेही ने तीनों साहित्यकारों के साहित्यिक जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सुभाष चंद्र मुनका को जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। 'काव्य कलश' में शहर के 33 कवियों ने स्वरचित रचनाओं का पाठ किया। स्वागत भाषण रामनंदन प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन प्रसन्न वदन मेहता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...