जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में भव्य सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।महोत्सव की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। महिलाओं के लिए कई तरह की दिलचस्प प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें ​बेंगल सेफ्टी पिन लगाओ प्रतियोगिता, और ​म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सभी ने भरपूर आनंद लिया। सावन के पारंपरिक गीतों (कजरी) और शानदार नृत्य प्रतियोगिताओं ने समा बांध दिया।स्कूल की प्राचार्या अंकिता तिवारी ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी रिश्तों को मधुर और प्रगाढ़ बनाते हैं।​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरजे वेलफेयर ट्रस्ट की चेयरपर्सन पूनम झा ने शिरकत की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन महोत्सव में उ...