जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला आयुष समिति की ओर से जिले के सभी योग प्रशिक्षकों के लिए दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम कीताडीह पंचायत भवन सभागार में आयोजित किया गया। उदघाटन उत्तरी कीताडीह पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मुर्मू एवं जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत दो दिवसीय योग प्रशिक्षण का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।इस दौरान जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित ने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। जमशेदपुर महिला विश्वविद्य...