जमशेदपुर, अक्टूबर 16 -- Jamshedpur News: सांसद विद्युत वरण महतो ने उद्योगों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से कहा कि वे मानकों को केवल एक कानूनी मजबूरी न समझें, बल्कि इसे बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ हासिल करने के माध्यम के रूप में अपनाएं। मानक, उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को भी सामान खरीदते समय केवल कीमत नहीं, बल्कि गुणवत्ता और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। सांसद ने वर्तमान समय की मांग को देखते हुए ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया।

मानकों से गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा वह बुधवार को विश्व मानक दिवस पर बिष्टुपुर के एक होटल में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), जमशेदपुर शाखा कार्यालय की ओर से ...