Jamshedpur News: साढ़े तीन घंटे तक डीसी ऑफिस का घेराव, सम्मान मिलने पर हटे
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पूर्वी सिंहभूम ने झारखंड आंदोलन में हिस्सा लेने वालों को सम्मान पत्र देने की मांग को लेकर मंगलवार को डीसी ऑफिस का साढ़े तीन घंटे तक घेराव किया। 11 से ढाई बजे तक यह आंदोलन चला। आंदोलन के दौरान ही मोर्चा की ओर से दी गई सूची में से पांच आंदोलनकारियों को सम्मानपत्र सौंपा गया, तब घेराव समाप्त किया गया। आंदोलन मोर्चा के अध्यक्ष शिबू काली माइती के नेतृत्व में किया गया। मंगलवार को करीब 11 बजे अचानक मोर्चा के लगभग 200 सदस्य डीसी ऑफिस गेट पर पहुंचकर जमीन पर बैठ गए। उन्होंने गेट बंद कर दिया और उसपर बैनर टांग दिया। यही नहीं, उन्होंने डीसी ऑफिस के सामने की आने और जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। दूसरी ओर, आंदोलनकारी नारेबाजी करने लगे। उन्होंने प्रशासन पर मनमानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.