जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची हाईस्कूल के प्रांगण में पूर्ववर्ती छात्र स्व. शुभोदीप मंडल की स्मृति में एक दिवसीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन के तकनीकी सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की दर्जनों टीम के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर विश्वनाथ दास और कोच प्रशांत बनर्जी ने किया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोमांचक मुकाबलों के बाद बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोटका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संत रॉबर्ट स्कूल परसुडीह उपविजेता रहा। यह भी पढ़ें- Jam...