जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस के अवसर पर रविवार को साकची गर्ल्स हाई स्कूल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसका आयोजन जमशेदपुर अखंड मंडली, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, जमशेदपुर ब्लड सेंटर और साकची उच्च विद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से किया गया। शिविर में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा समेत 65 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान अधिवक्ता प्रणव सरकार, सुनील कुमार मोहंती, सजल चटर्जी, शिवकुमार, शांतनु कुमार, डॉ. शिव बहादुर सिंह समेत अन्य लोगों ने भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...