जमशेदपुर, जुलाई 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर के साकची स्थित प्रसिद्ध श्री शीतला माता मंदिर परिसर में 15 जुलाई से 23 जुलाई तक भव्य लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना, संगीतमय राम कथा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। मंदिर समिति ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और शहर के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक पांडे ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ 15 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कलश यात्रा के साथ जागृति मंदिर में वार्षिकोत्सव शुरू कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवतियां पारंपरिक वेशभूषा मे...