जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स पूर्वी सिंहभूम की बैठक शनिवार को आम बगान साकची स्थित जिला मुख्यालय में हुई। संगठन के उपाध्यक्ष सतीश वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के विद्यालयों में स्काउटिंग और गाइडिंग गतिविधियों के विस्तार, नए प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने किया, जबकि संचालन में जिला ट्रेनिंग कमिश्नर ब्रह्मजीत कौर ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए कई निर्णय लिए गए। इसमें छात्र-छात्राओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व गुणों का विकास किया जा सके। चर्चा के उपरांत आगामी गतिविधियों को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसके तहत 9 नवंबर से 13 नवंबर तक ...