Jamshedpur News: साकची में लगा भीषण जाम, कई वाहन फंसे
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: साकची स्थित बागे जमशेद गोलचक्कर के पास मंगलवार दोपहर स्कूलों की छुट्टी के बाद भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। छुट्टी के समय एक साथ बड़ी संख्या में स्कूल बसें, ऑटो, निजी वाहन और अभिभावकों के पहुंचने से गोलचक्कर के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों का संचालन संभाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.