जमशेदपुर, जुलाई 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के बागमती रोड स्थित नाले से बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति दो से तीन दिन पहले नाले में गिरा होगा या उसे वहां गिराया गया होगा। हालांकि, पुलिस ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और यह पता चल सकेगा कि मौत दुर्घटना के कारण हुई या इस...