Jamshedpur News: साकची में ट्रक का शीशा तोड़ने के बाद विवाद, सड़क पर जमकर हंगामा
जमशेदपुर, सितम्बर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास ट्रक का शीशा तोड़ने से गुस्साए चालकों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान बीच सड़क पर ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर वैन के पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का भी प्रयास किया, पर दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ते रहे। ट्रक चालक देवेंद्र ने बताया कि एक स्कूटी सवार लड़की को दूसरा स्कूटी चालक धक्का मारकर जा रहा था। इस दौरान देवेंद्र ट्रक को स्कूटी को ओवरटेक कर रहा था। इस बीच युवक ने देवेंद्र को गाली दी। देवेंद्र ने जब गाली देने से मना किया तो युवक ने पत्थर मारकर ट्रक का शीशा तोड़ दिया। फिलहाल दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई है। सड़क पर करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.