जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में जन सेवा कार्य के तहत स्व. विनोद कुमार अग्रवाल की पांचवी पुण्यतिथि पर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद भोजन (सुजी का हलवा, पुड़ी, पुलाव और आलु-चना की सब्जी) का वितरण किया गया। प्रसाद राह चलते लगभग दो हजार से अधिक लोगों ने ग्रहण किया। इसका आयोजन शिव मंदिर कमिटी के लालचंद एंव बबलु अग्रवाल परिवार द्धारा अपने पिता (स्व. विनोद कुमार अग्रवाल) की याद में किया गया। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से केसर छावछरिया, राखी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, यश अग्रवाल, अमन अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...