जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को साकची स्थित पुलिस अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में पुलिस उपाधीक्षक यातायात नीरज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे। पुलिस अस्पताल में पुलिस लाइन के जवानों और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के सब्जी विक्रेता, ठेला चालक और गरीब मजदूर भी इलाज कराने पहुंचते हैं। एसएसपी ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक की जांच की। उन्होंने आवश्यक और जीवनरक्षक दवाओं, विशेषकर एंटीवेनम क...