जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए साकची क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी। मंगलवार को साकची थाना परिसर में थाना शांति समिति और पूजा समितियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने की। इसमें करीब 16 पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।थाना प्रभारी ने समितियों से पंडालों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। काशीडीह पूजा पंडाल और मेले में अधिक भीड़ को देखते हुए वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- Simdega News: दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर एसपी ने ...