जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: साकची बाजार की बाटा लाइन स्थित दुकानों में एक सप्ताह से एयर कंडीशनर (एसी) के कॉपर पाइप की लगातार हो रही चोरी से दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में दुकानदारों ने साकची थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया कि करीब एक सप्ताह के दौरान बाटा लाइन की कई दुकानों के बाहर लगी एसी यूनिट के कॉपर पाइप की अज्ञात चोरों ने काटकर चोरी कर ली है। लगातार इन घटनाओं से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, बाजार क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि चोर रात में दुकानों के बाहर लगी एसी यूनिट को निशाना बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: साकची की पांच दुकानों से एसी के कॉपर पाइप की चोरी इससे व्यापारियों में भय और चिंता है। उन...