जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: साकची बाजार और भुइयांडीह में एसी के कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है। साकची बाजार में लगातार दूसरे दिन शनिवार को चोरों ने बाजार की पांच दुकानों से एसी के कॉपर पाइप चोरी कर लिए। एक दिन पहले क्लॉथ लाइन स्थित तीन दुकानों से भी एसी के कॉपर पाइप चोरी हुए थे। जिन दुकानों को निशाना बनाया गया, उनमें जय दुर्गा ज्वेलर्स, बी.के. ज्वेलर्स, राम श्याम एंड संस ज्वेलर्स, न्यू कंचन ज्वेलर्स और मोदी स्टोर शामिल हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बाजार में इस तरह की चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इधर, भुइयांडीह गोलचक्कर के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और उसके ऊपर संचालित एक सीए कार्यालय से चोरों ने कुल नौ एयर कंडीशनर के कॉपर वायर चोरी कर लिए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पिछले दो दि...