जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्रांतर्गत टेल्को कॉलोनी, रोड नंबर 18 के निवासी अभिजीत राणा के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 99 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। यह राशि उनके खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। ठगी का पता चलते ही अभिजीत ने इसकी सूचना टेल्को थाना को दी। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना 3 अक्तूबर की है। इस ट्रांजैक्शन के लिए अभिजीत को कोई मैसेज या अलर्ट नहीं मिला। जब उन्होंने खाते का बैलेंस देखा, तभी अवैध निकासी का पता चला। पुलिस ने जिस खाते में राशि ट्रांसफर की गई थी, उसे भी ब्लॉक करा दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...