Jamshedpur News: साइबर क्राइम के आरोपी को मिली जमानत
जमशेदपुर, अक्टूबर 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर साइबर अपराध मामले में आरोपी ओम कुमार पाठक ने गुरुवार को एडीजे की अदालत में पेश होकर जमानत पर रिहा हो गया। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि, उसके खिलाफ साइबर थाना में कांड सं. 75/ 2025 दर्ज है। अदालत में अर्जी मंजूर हो गई क्योंकि हाईकोर्ट में आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर हुई थी। अदालत में आरोपी की ओर से पैरवी झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.