Jamshedpur News: साइबर अपराध के 107 मामलों को जल्द निपटाएं : एसपी
जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- Jamshedpur News: जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस क्रम में बुधवार को एसपी सिटी ललित मीणा ने साइबर अपराध से जुड़े 107 मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं और पुलिस उपाधीक्षकों से प्रत्येक मामले की प्रगति की जानकारी ली। एसपी सिटी ने लंबित कांड की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में आ रही बाधाओं और अबतक हुई कार्रवाई का ब्योरा लिया। उन्होंने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को कांडवार निर्देश देते हुए मामलों का जल्द निष्पादन करने को कहा। साथ ही जांच में अनावश्यक देर नहीं करने और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में साइबर अपराध में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर भी जोर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.