जमशेदपुर, अगस्त 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक ओम कांवरिया सेवा संघ का एक सहयोगी मित्र संस्था के तौर पर टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन प्रतिवर्ष बाबानगरी बाबाधाम के रास्ते सुईयां पहाड़ के पास ओम कांवरिया सेवा संघ के द्वारा आयोजित निशुल्क शिविर में, प्राथमिक सहायता शिविर हेतु टीम पीएसएफ सहयोग प्रदान करता है। आज टीम पीएसएफ ने एक बड़ा फास्ट एड सामग्री का खेप, पप्पू सिंह को समर्पित किया। जिसमें बैंडेज, कॉटन, पेन रिलीफ स्प्रे, दवाइयां, बैंडेड, बेटाडीन, आदि सामिल रहा। सबसे महत्वपूर्ण निरंतर 18 वर्षो से जमशेदपुर के ओम कांवरिया सेवा संघ के द्वारा बाबानगरी बाबाधाम के रास्ते सुईयां पहाड़ के पास निशुल्क सेवा शिविर आयोजित करने हेतु संस्था के कर्णधार पप्पू सिंह को टीम पीएसएफ ने जय महाकाल सेवा गौरव सम्मान ...